फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anishtha in poem singing, Vaishnavi first in word antakshari

Bilaspur News: कविता गायन में अनिष्ठा, शब्द अंताक्षरी में वैष्णवी प्रथम

Tue, 16 Sep 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 16 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Anishtha in poem singing, Vaishnavi first in word antakshari
अल्फा स्कूल बरठीं में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करते हुए। स्रोत: स्कूल प्रब
विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को किया पुरस्कृत
विज्ञापन

अल्फा पब्लिक स्कूल बरठीं में हिंदी पखवाड़े का हुआ समापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं में तीन दिवसीय हिंदी पखवाड़े का समापन हो गया। प्रधानाचार्य टीडी शर्मा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।

कविता गायन प्रतियोगिता में अनिष्ठा, अनिष्का ने पहला, अनिशठा परमार ने दूसरा और रियांश ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। सुंदर लेख प्रतियोगिता में रेनिया ने पहला, कनिष्क ने दूसरा और दक्ष गौतम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शब्द अंताक्षरी में वैष्णवी ने पहला, आरुषि ने दूसरा और अन्नवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में अयास द्विवेदी ने पहला, सानवी शर्मा ने दूसरा और शौर्य ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्र लेखन प्रतियोगिता में अंश गौतम ने पहला, अश्विन ने दूसरा और शिवांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। दोहा गायन प्रतियोगिता में समीक्षा पहले, वंश ठाकुर दूसरे और प्रज्ञनय तीसरे स्थान पर रहे। अतिवृष्टि पर आधारित प्रतियोगिता में पतिवत पहले, सेजल दूसरे और दशिता तीसरे स्थान पर रही। कविता गायन स्पर्धा में मन श्रुति भाटिया ने पहला, पवित सोहल दूसरा और मनन ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और इसका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed