फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Animal husbandry deptt collects samples for bird flu testinf in Bilaspur

विदेशी पक्षियों के आगमन के बाद जिला में मुर्गे-मुर्गियों के भरे सैंपल

Mon, 20 Dec 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Animal husbandry deptt collects samples for bird flu testinf in Bilaspur
Animal husbandry deptt collects samples for bird flu testinf in Bilaspur
बिलासपुर। केरल में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद जिला बिलासपुर में भी पशुपालन विभाग अलर्ट पर है। सुरक्षा के लिहाज से विभाग ने जिला में मुर्गे और मुर्गियों के सैंपल भरना शुरू कर दिया है। जिला से अभी तक 120 सैंपल बर्ड फ्लू की जांच के लिए जालंधर भेजे गए हैं।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के उप निदेशक डाक्टर लाल गोपाल ने बताया कि जिले के चारों विस क्षेत्रों में विभाग अलर्ट पर रहकर नजर बनाए हुए है। कहीं भी किसी तरह की कोई संदिग्ध परिस्थिति बनती है तो विभाग इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

बिलासपुर में गोबिंदसागर झील के किनारे हर साल नवंबर-दिसंबर माह में प्रवासी पक्षी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। मार्च माह के अंत में यह प्रवासी पक्षी अपने वतन के लिए वापसी करते हैं। सर्दियों के मौसम में झील के किनारे की शोभा बढ़ाने वाले यह प्रवासी पक्षी पिछले दो सालों से प्रशासन की चिंता का कारण बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही देश के किसी कोने में बर्ड फ्लू का कोई मामला पाया जाता है तो बिलासपुर में भी उसका प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि केरल में बर्ड फ्लू का केस सामने आने के बाद जिला पशुपालन विभाग अलर्ट पर है।
जिले के पोल्ट्री फार्मों से मुर्ग मुर्गियों की सैंपलिंग का कार्य तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि अभी तक जिला भर से 120 सैंपल जांच के लिए जालंधर भेजे गए हैं। कहा कि जिला में अभी कोई भी संदिग्ध मामला सामने नहीं आया है।
डॉक्टर लाल गोपाल ने बताया कि जिला को बर्ड फ्लू से सुरक्षित रखा जाए, इसके लिए विभाग बॉर्डर क्षेत्र पर भी एहतियात बरत रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाली पोल्ट्री फॉर्म की गाड़ियों की जांच स्वारघाट में नाका लगाकर की जा रही है।

अगर इसमें कोई मुर्गा मरा हुआ पाया जाता है तो अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि उस गाड़ी को वापिस किया जाएगा और उसके सैंपल भरे जाएंगे। कहा कि अभी भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट दो सप्ताह बाद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed