फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   anguish in teacher assosiation

Bilaspur News: उपनिदेशक की कार्यशैली से प्राथमिक शिक्षक संघ में रोष

Wed, 06 Dec 2023 06:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
anguish in teacher assosiation
स्कूलों में आज से काले बिल्ले लगाकर कार्य करेंगे शिक्षक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ बिलासपुर ने उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग की कार्यशैली को लेकर रोष व्यक्त किया है। संघ के सदस्यों का कहना है कि उपनिदेशक प्रदेश सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में क्लस्टर सिस्टम को लागू करने में जल्दबाजी कर रहे हैं, जबकि इस सिस्टम के कुछ प्रावधानों में संघ ने बदलाव की मांग की है। इस पर शिक्षा सचिव ने आश्वासन दिया है।

बिलासपुर में पत्रकारवार्ता में संघ के जिलाध्यक्ष एवं राज्य संयोजक रमेश शर्मा ने कहा कि क्लस्टर सिस्टम में कुछ प्रावधान प्राथमिक शिक्षा और प्राथमिक शिक्षकों के हित में नहीं है। इसको लेकर उन्होंने अपना पक्ष शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आशीष कोहली, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा और प्रधान सचिव शिक्षा राकेश कंवर के समक्ष तथ्यों के साथ रखा है। सभी ने संघ के दिए गए सुझावों पर अपनी सहमति जताते हुए आवश्यक संशोधन करने का आश्वासन दिया है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा से निवेदन किया था कि इस विषय पर प्राथमिक शिक्षक संघ की निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के साथ आवश्यक बैठक है। प्रधान सचिव शिक्षा तथा शिक्षा मंत्री के साथ भी बैठक होनी है इसलिए जल्दबाजी में इस अधिसूचना के क्रियान्वयन पर कोई कार्य न करें। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा की ओर से आदेशों को जारी करने से पहले ही केंद्रीय मुख्य शिक्षकों को बैठक के लिए पत्र जारी कर दिए जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि केंद्रीय मुख्य शिक्षकों ने भी अब इसका बहिष्कार किया है। अधिकारी ने इस मामले में 75 केंद्रीय मुख्य शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि 11 दिसंबर से पहले उपनिदेशक उनके साथ वार्ता नहीं करते हैं और उनकी मांगों को नहीं मानते हैं तो 14 दिसंबर को बिलासपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ जिला उपनिदेशक के खिलाफ प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed