फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   anguesh against land value rate

कम सर्किल रेट पर भड़के बैहल कंडैला के ग्रामीण

Wed, 22 Sep 2021 11:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
anguesh against land value rate
बिलासपुर। बैहल कंडैला गांव में प्रशासन की ओर से जमीन के सर्किल रेट कम निर्धारित करने पर ग्रामीण भड़क गए हैं। इनका कहना है कि गांव की जमीन का अधिग्रहण भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन के रेलवे जंक्शन के लिए होना है। प्रशासन ने जानबूझकर गांव की जमीन के सर्किल रेट को कम किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों कुलदीप सिंह, शिवराम, रोजश कुमार, जगदीश कुमार, देवी राम, भगत राम, रामपाल, नंदलाल, भोला राम, कमला देवी, मनीष कुमार, सुरेश कुमार, बीजू, गोरखा राम, कुलदीप कुमार, विक्रम सिंह, जीतराम, अमर सिंह, महेंद्र सिंह, अन्नत राम ने कहा कि साल 2021-22 में प्रशासनिक अधिकारी द्वारा बिलासपुर में जमीनों के सर्किल रेट घोषित किए हैं। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने जानबूझ कर गांव बैहल कंडैला में कई तथ्यों को नजरअंदाज किया है। कहा कि भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन के तहत बैहल कंडैला में रेलवे जंक्शन के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। बामटा से वाया बैहल कंडैला से गांव कोठी से होते हुए हमीरपुर, कांगड़ा और जम्मू कश्मीर के लिए राज्यराज मार्ग नंबर 88 जाता है। लेकिन मार्ग 88 को बामटा से बैहल कंडैला व अतली खंड पुल तक नहीं दर्शाया गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव के सर्किल रेट बनाते समय बहुत बड़ी साजिश को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

बैहल कंडैला और गांव कोठी एक ही पटवार सर्किल के अधीन आते हैं। लेकिन गांव कोठी का सर्किल रेट 80 लाख प्रति बीघा और गांव बैहल कंडेला का सर्किल रेट 8 लाख रुपये प्रति बीघा घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed