फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anger among milk producers, 2.5 crores stranded

Bilaspur News: दुग्ध उत्पादकों में रोष, ढाई करोड़ फंसे

Sat, 01 Feb 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Anger among milk producers, 2.5 crores stranded
दत्तनगर प्रसंस्करण संयंत्र ने दो महीने से नहीं की अदायगी
विज्ञापन

दूध उत्पादन करने वाली महिलाओं हो रहीं परेशान
आनी खंड की 44 सोसायटियों से इकट्ठा किया जा रहा दूध
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के दत्तनगर प्रसंस्करण संयंत्र से दूध की समय पर अदायगी नहीं हो पा रही है। इससे दूध के कारोबार से जुड़ी महिलाओं को भारी आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

दुग्ध उत्पादक संघ कराना की प्रधान निशा देवी, पूर्व प्रधान डोला राम शर्मा, सदस्य ममता देवी, सुषमा, तारा देवी, परवेश, दुनी चंद, राज कुमार, प्रदीप कुमार और मंजू देवी ने कहा कि हरिपुर बल्क मिल्क कूलर (बीएमसी) से जुड़ी उनकी सोसायटी सहित आनी खंड की 44 दुग्ध सोसायटियों को दिसंबर और जनवरी की करीब ढाई करोड़ रुपये से अधिक की अदायगी अब तक नहीं हो पाई है। आनी क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों का कहना है कि दुग्ध सोसायटियों को हर महीने 10 तारीख तक अदायगी हो जाती थी। इस बार जनवरी पूरा बीत गया है। मगर अभी तक दिसंबर के पैसे नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


एक दिन में 9500 लीटर होती है आपूर्ति



आनी खंड की 44 सोसायटियां प्रतिदिन हरिपुर स्थित बल्क मिल्क कूलर में 9500 लीटर दूध भेजती हैं। जो महीने का करीब तीन लाख लीटर बनता है। दी शमशरी महादेव दुग्ध उत्पादक संघ कराणा के पूर्व प्रधान डोला राम शर्मा ने कहा कि हिमाचल सरकार ने ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 45 रुपये निर्धारित कर रखा है। सरकार के इस निर्णय के बाद आनी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर महिलाओं ने दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया है। खास बात यह कि आनी विधानसभा क्षेत्र में पूरे प्रदेश का 35 प्रतिशत दूध का उत्पादन हो रहा है। कई गरीब महिलाओं ने कर्ज लेकर गाय खरीदी हैं। मगर दूध के विक्रय की समय पर अदायगी न मिलने से वे समय पर ऋण की अदायगी नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने सरकार और दुग्ध प्रसंग से देय अदायगी शीघ्र देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed