फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anganwadi workers should be made government employees

सरकारी कर्मचारी बनाई जाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Sat, 13 Feb 2021 06:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers should be made government employees
स्वारघाट (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ खंड स्वारघाट 15 फरवरी सोमवार को मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय स्वारघाट के बाहर धरना देगा। इस दौरान संघ के प्रतिनिधि एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को अपना पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपेंगे। यह जानकारी खंड स्वारघाट की प्रधान मीरा देवी, उपप्रधान सौण देई, महासचिव सरोज बाला और कोषाध्यक्ष रेखा देवी ने दी।
विज्ञापन

प्रधान मीरा देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए या सामाजिक सुरक्षा देकर उन्हें उचित श्रेणी में शामिल किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भारत सरकार की निर्धारित सेविका को 18 हजार रुपये और सहायिका को 9 हजार रुपये न्यूनतम वेतन दिया जाए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी प्राथमिक पाठशाला की मान्यता दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी में कार्यरत सभी कर्मचारियों को भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेज्युटी, चिकित्सा सुविधा दी जाए। साथ ही सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों को भी अर्जित अवकाश, आकस्मिक अवकाश, चिकित्सा अवकाश और विभिन्न त्योहारों पर अवकाश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed