फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anand is experienced, Raizada is a grassroots leader: Ramlal

आनंद अनुभवी, तो रायजादा हैं जमीनी नेता : रामलाल

Thu, 02 May 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Anand is experienced, Raizada is a grassroots leader: Ramlal
- बोले कांग्रेस हाईकमान ने मंथन कर सही उम्मीदवारों को दिए टिकट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने काफी चिंतन मंथन कर और बड़ी सूझबूझ से कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनावों के उम्मीदवारों की घोषणा की है। आनंद शर्मा बहुत अनुभवी प्रत्याशी हैं, वहीं सतपाल सिंह रायजादा एक जमीनी स्तर के नेता हैं। यह बात पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने कही।

उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा ने केंद्र सरकार में मंत्री रहकर हिमाचल प्रदेश के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया है। भारत सरकार के पूर्व वाणिज्य, उद्योग और कपड़ा कैबिनेट मंत्री व साल 2006 में विदेश राज्य मंत्री भी रहे हैं। साथ ही संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता भी रहे हैं। हिमाचल कांग्रेस पार्टी के छात्र विंग एनएसयूआई के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। वह भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रहे। इनका देश की संसदीय प्रणाली में एक लंबा अनुभव रहा है और देश की निवेश नीति बनाने में इन्होंने अहम योगदान दिया है। सतपाल रायजादा जिला ऊना के पूर्व विधायक रहे हैं और बिलासपुर में पले पढ़े हैं और युवाओं के मुद्दों पर इनकी भूमिका अग्रणी रही है। उन्होंने कहा रायजादा हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ी भी रहे हैं। विदेश में नौकरी करने के कारण इनके संबंध हिमाचल और पंजाब के एनआरआई संघों से भी बहुत अच्छे हैं। वित्तीय प्रबंधन करके इन्होंने गैर सरकारी सामाजिक उत्थान में भी एक सकारात्मक भूमिका निभाई है। रामलाल ने दोनों उम्मीदवारों के चयन के लिए मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed