{"_id":"6846dc49b2287d395009cc74","slug":"an-elderly-man-died-after-falling-from-a-height-a-young-man-injured-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-138543-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ऊंचाई से गिरकर बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ऊंचाई से गिरकर बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, एक युवक घायल
Mon, 09 Jun 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं के रछेड़ा और स्वारा गांव में हुए हादसे
भराड़ी और घुमारवीं पुलिस कर रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। जिले में दो अलग-अलग मामलों में ऊंचाई से गिरकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। दोनों ही हादसे घुमारवीं उपमंडल में हुए।
घुमारवीं के रछेड़ा में एक बुजुर्ग व्यक्ति रास्ते से चलते हुए ढांक से गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। गांव रछेड़ा के शिबू राम (81) रविवार शाम को अपने घर के पास स्थित मंदिर जा रहे थे कि अचानक चलते हुए करीब 10 फुट गहरी ढांक से गिर गए। घायल अवस्था में उन्हें घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया, जहां से एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रात को उनकी मौत हो गई। दूसरे मामले में स्वारा गांव रितेश कुमार शनिवार को अपने घर में काम करते हुए करीब फुट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। गिरने से उन्हें गंभीर चोट लगी। परिजन उन्हें सिविल अस्पताल घुमारवीं ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एम्स उसे बिलासपुर रेफर कर दिया। अभी उसका उपचार चल रहा है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि संबंधित मामलों में घुमारवीं और भराड़ी पुलिस कार्रवाई कर रही है।