{"_id":"6ae0f8be9eeb7d1df00ff163","slug":"an-e-waste-collection-drive-will-begin-today-in-all-schools-across-the-district-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-170769-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले के सभी स्कूलों में आज से चलेगा ई-कचरा संग्रहण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले के सभी स्कूलों में आज से चलेगा ई-कचरा संग्रहण अभियान
विज्ञापन
चार कूड़ेदानों की व्यवस्था अनिवार्य, ई-कचरा अधिकृत रिसाइक्लर को सौंपकर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पर्यावरण संरक्षण और ई-कचरे के उचित प्रबंधन के लिए 28 अक्तूबर को जिले के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में विशेष अभियान-6 के तहत ई-कचरा संग्रहण एवं जिम्मेदार निस्तारण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूल प्रमुखों को शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
अभियान के तहत प्रत्येक स्कूल परिसर में कचरे के वर्गीकरण के लिए चार कूड़ेदानों की व्यवस्था करनी होगी। इनमें ई-कचरा एकत्र करने के लिए काले रंग का अलग कूड़ेदान रखना अनिवार्य होगा। इसमें खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैटरियां, पुराने तार और अनुपयोगी सूचना प्रौद्योगिकी उपकरण एकत्र किए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में कूड़ेदान यूथ एंड इको क्लब की राशि से खरीदे जाएंगे, जबकि निजी और सहायता प्राप्त स्कूल अपने उपलब्ध संसाधनों से व्यवस्था करेंगे।
28 अक्तूबर को सुबह की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को ई-कचरे के पृथक्करण, संग्रहण और सुरक्षित निस्तारण के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस दौरान ई-कचरा प्रबंधन पर प्रश्नोत्तरी सहित अन्य गतिविधियां भी आयोजित होंगी। अभियान से संबंधित बैनर और स्टैंडी प्रदर्शित करना भी अनिवार्य होगा, ताकि विद्यार्थियों को इसके उद्देश्य की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
स्कूलों को जिला नोडल अधिकारी की ओर से उपलब्ध संपर्क सूची के माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अधिकृत ई-कचरा रिसाइक्लर की पहचान करनी होगी। इसके बाद काले कूड़ेदान में एकत्र ई-कचरे को अधिकृत रिसाइक्लर को सौंपना होगा। इससे इलेक्ट्रॉनिक कचरे का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
सभी स्कूलों को 28 अक्तूबर को ही https://ecoclubs.education.gov.in पोर्टल पर यू-डाइस कोड से लॉग इन कर अभियान की रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। रिपोर्ट में आयोजित गतिविधियों, रिसाइक्लर को सौंपे गए ई-कचरे और भाग लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या का विवरण देना होगा। साथ ही आधिकारिक बैनर के साथ दो से तीन जियो-टैग तस्वीरें भी अपलोड करनी होंगी। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और ई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण के लिए जागरूकता विकसित करना है।