{"_id":"6a7eefd252763c445b02e421","slug":"ambulance-stuck-in-jam-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165565-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 20 मिनट तक जाम में फंसी रही जान, सायरन बजाती रही एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 20 मिनट तक जाम में फंसी रही जान, सायरन बजाती रही एंबुलेंस
विज्ञापन
सायरन सुनने के बावजूद नहीं हटे वाहन और रेहड़ियां, मरीज को अस्पताल पहुंचाने में हुई देरी
स्थानीय लोगों ने रास्ता खुलवाकर एंबुलेंस को निकाला
मीट मार्केट से आगे सड़क किनारे खड़े वाहन, रेहड़ियां, दुकानों के बाहर रखा सामान बना बाधा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं से पनौल वाया बजोहा संपर्क सड़क पर मीट मार्केट से कुछ आगे शुक्रवार सुबह अतिक्रमण और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस करीब 20 मिनट तक जाम में फंसी रही। इससे मरीज को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। एंबुलेंस का लगातार सायरन लगातार बजता रहा, लेकिन सड़क किनारे खड़ी रेहड़ियों, वाहनों और दुकानों के बाहर रखे सामान के कारण आगे निकलने के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं मिल पाया। बाद में स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर वाहनों और अन्य बाधाओं को हटाकर किसी तरह रास्ता खुलवाया, जिसके बाद एंबुलेंस वहां से निकल सकी।
इस घटना ने संपर्क सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण और यातायात अव्यवस्था की गंभीर स्थिति को सामने ला दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार मीट मार्केट से आगे संपर्क सड़क पहले ही काफी संकरी है। इसके बावजूद सड़क के दोनों ओर दुकानों का सामान निर्धारित सीमा से बाहर तक रखा गया है। इसके अलावा सड़क किनारे वाहन खड़े रहने और आइसक्रीम की खाली रेहड़ियां लंबे समय से खड़ी रहने के कारण सड़क की चौड़ाई और कम हो गई है। सामान्य दिनों में भी यहां से दो वाहनों का एक साथ निकलना मुश्किल रहता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस का सायरन सुनाई देने के बावजूद काफी देर तक सड़क किनारे खड़े वाहनों और रेहड़ियों को हटाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब 20 मिनट तक एंबुलेंस के फंसे रहने के बाद स्थानीय लोगों ने स्वयं आगे आकर वाहनों के बीच से रास्ता बनाया। इस संपर्क सड़क पर तीन स्कूल भी हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचते हैं। सुबह के समय जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से संपर्क सड़क पर किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाने और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों और खाली रेहड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने कहा कि एंबुलेंस के रास्ते में किसी भी प्रकार की बाधा डालना गंभीर मामला है। सड़क पर अतिक्रमण और वाहनों की गलत पार्किंग से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। पुलिस मौके की स्थिति का जायजा लेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आपातकालीन वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।