{"_id":"67e53008caa4462cf10fe770","slug":"ambedkar-bhawan-in-danger-toilets-may-collapse-due-to-mining-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-134364-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर भवन को खतरा : खनन के कारण शौचालयों के गिरने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर भवन को खतरा : खनन के कारण शौचालयों के गिरने की आशंका
Thu, 27 Mar 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में सीर खड्ड के बाएं छोर पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन के पास हुआ खनन कार्य । स्रोत
-समिति ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर की जल्द कार्रवाई की मांग
- जिला कल्याण अधिकारी और अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग को भी दी प्रतिलिपि
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं में सीर खड्ड के बाएं छोर पर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन के पास हो रहे खनन कार्य से वहां बने शौचालयों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। यदि इस खनन को रोका नहीं गया तो पूरा आंबेडकर भवन भी इसकी चपेट में आ सकता है। इसी को लेकर आंबेडकर भवन एससी समिति ने एसडीएम घुमारवीं को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र उचित कार्रवाई की मांग की है।
समिति ने इस ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कल्याण अधिकारी और अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग को भी भेजी है। समिति के महासचिव कश्मीर सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि यह खनन जल शक्ति विभाग द्वारा किया जा रहा है। लेकिन जब इस पर आपत्ति जताई गई तो कई अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह खनन आंबेडकर भवन के शौचालयों के ठीक नीचे हो रहा है, जिससे हल्की सी बारिश में ही शौचालय गिर सकते हैं और भवन का प्रांगण भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। सरकार ने 30 मई 2023 को इस भवन को एससी समिति घुमारवीं को देखरेख के लिए सौंपा था। समिति ने अपने प्रयासों से इसका जीर्णोद्धार कर इसे बैठकों और अन्य कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त बनाया है। लेकिन अब इस खनन के कारण भवन के प्रांगण का क्षेत्रफल भी सिकुड़ गया है, जिससे भविष्य में असुविधा होना स्वाभाविक है। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी तथा अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिला प्रधान एवं सेवानिवृत्त डीएसपी सीताराम कौंडल और महासचिव नंद लाल आचार्य ने भी इस संवेदनशील मुद्दे पर जिला प्रशासन से हस्तक्षेप करने और खनन कार्य को तुरंत रोकने की मांग की है। उन्होंने उपायुक्त बिलासपुर से इस क्षेत्र में डंगा लगाने का अनुरोध किया, ताकि सरकार की संपत्ति को कोई नुकसान न पहुंचे। इस मौके पर समिति के प्रधान मनसा राम, कोषाध्यक्ष बुद्धि सिंह, महासचिव कश्मीर सिंह, राज कुमार, ज्ञाना राम, शेर सिंह, मनमोहन भट्टी, तेग सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।