फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   all city garbage fall in satluj in bilaspur.

सतलुज में पहुंच रहा है शहर का सैकड़ों टन कूड़ा-कचरा

Fri, 30 Sep 2016 12:08 AM IST
रितेश गुलेरिया/ अमर उजाला, बिलासपुर।
रितेश गुलेरिया/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Fri, 30 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
all city garbage fall in satluj in bilaspur.
खैरियां में गोबिंद सागर झील के किनारे में फेंका गया कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला

एक ओर देश में स्वच्छ भारत अभियान चला है। वहीं जिला बिलासपुर में लोगों के घरों, दुकानों और होटलों से निकलने वाला कूड़ा-कचरा सतलुज नदी में डाला जा रहा हैं। इस वजह से गोबिंद सागर झील दूषित होती जा रही है।

विज्ञापन


हैरानी इस बात की है एनजीटी के आदेशों बावजूद आज तक जिला में कूड़े का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण करने के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है। ऐसे में शहर से निकलने वाला सैकड़ों टन कूड़ा नदी में मिल रहा है।
विज्ञापन


हर रोज निकलता है चार टन कूड़ा
बिलासपुर शहर में हर रोज तीन से चार टन कूड़ा कचरा निकलता है। इसे नप की गाड़ियों में नदी किनारे डंप किया जा रहा है। ऐसे में जहां स्वच्छ भारत अभियान को ठेंगा दिखाया जा रहा हैं। वहीं एनजीटी के आदेशों की भी अवहेलना हो रही है। उल्लेखनीय है कि जिला बिलासपुर में शहर से निकलने वाले कूड़े कचरे को ठिकाने लगाने के कोई पुख्ता प्रबंधन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में शहर से निकलने वाले कूड़े कचरे को सतलुज के साथ खैरियां में फेंका जा रहा है। शहर के टनों के हिसाब से निकलने वाला कचरा वहीं से सीधे सतलुज नदी में जा रहा हैं। ऐसे में गोबिंद सागर में भी प्रदूषण फैल रहा है। इससे मछलियों को भी नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि नगर परिषद का दावा है कि कचरे को दबा दिया जाता है।

मगर मौके पर की तस्वीर कुछ और ही बयान कर रही है। ऐसे में जहां नगर परिषद की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में हैं। पूरे मामले को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी खामोश है। एनजीटी के साफ आदेश है कि नदी में किसी भी हाल में कूड़ा कचरा नहीं जाना चाहिए।


इस संबंध में नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी केआर ठाकुर ने कहा कि इस पूरे कूड़े कचरे के ढेर पर मिट्टी की परत डाली जा रही है। उन्होंने साफ किया है कि कूड़े कचरे को किसी भी हाल में नदी में नहीं जाने दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed