फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Akash won the big prize of Malari Dangal.

Bilaspur News: आकाश ने जीती मलारी दंगल की बड़ी माली

Fri, 30 Jan 2026 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 30 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Akash won the big prize of Malari Dangal.
मलारी में आयोजित दंगल में दमखम दिखाते पहलवान। स्रोत: आयोजक
छोटी माली में अबास ने प्रिंस को दी मात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। मलारी क्षेत्र में आयोजित दंगल में पहलवानों ने जोरदार प्रदर्शन कर किया। दंगल का मुख्य आकर्षण बड़ी माली रही, जिसमें आकाश अमृतसर ने आसिफ मलेरकोटला को पराजित कर 11 हजार रुपये नकद और गुर्ज अपने नाम किया। उपविजेता को नौ हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।

छोटी माली का फाइनल मुकाबला प्रिंस समोह और अबास चंबा के बीच खेला गया, जिसमें अबास चंबा ने प्रिंस को पटकनी देकर सात हजार रुपये की इनामी राशि के साथ खिताब जीता। वहीं हिमाचल कुमार वर्ग का फाइनल प्रिंस और सक्षम बिलासपुर (चांदपुर) के बीच हुआ, जिसमें सक्षम ने शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। दंगल देखने के लिए दूर-दराज से ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। दंगल का शुभारंभ पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद एक से बढ़कर एक रोमांचक कुश्ती मुकाबले हुए, जिन्हें देखकर दर्शकों ने तालियों से पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उनके साथ कांग्रेस नेता विवेक कुमार भी मौजूद रहे। आयोजकों द्वारा विजेता और उपविजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार व सम्मान प्रदान किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और पारंपरिक खेलों को संरक्षण मिलता है। दंगल को सफल बनाने में ग्रामीणों और आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर विजय कौशल, बलवंत चंदेल, राज कुमार कौशल, रामनाथ शर्मा, यशपाल कौशल और कर्मदेव गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed