फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ajay Chandel became the President of Indian Chamber of Commerce Bilaspur

Bilaspur News: भारतीय व्यापार मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष बने अजय चंदेल

Mon, 13 Apr 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 13 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Ajay Chandel became the President of Indian Chamber of Commerce Bilaspur
अजय चंदेल।
स्थानीय व्यापारियों ने नियुक्ति के लिए दी बधाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। भारतीय व्यापार मंडल की ओर से बिलासपुर में संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम फैसला लिया गया है। संगठन ने अजय चंदेल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।


यह नियुक्ति उनके व्यापारी हितों के प्रति समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने उम्मीद जताई है कि अजय चंदेल अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। अजय चंदेल सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। वह राम नाटक समिति के अध्यक्ष भी हैं और क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक आयोजनों व सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। उनकी नियुक्ति पर स्थानीय व्यापारियों और गण्यमान्य लोगों ने खुशी जताते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में व्यापारी वर्ग की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा और संगठन और अधिक मजबूत बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed