{"_id":"60d0d7568ebc3ecc097ad590","slug":"aims-specialist-service-starts-in-distt-hospital-bilaspur-news-sml37437616","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में एम्स के तीन विशेषज्ञों ने दी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में एम्स के तीन विशेषज्ञों ने दी सेवाएं
विज्ञापन
बिलासपुर अस्पताल में सोमवार को ओपीडी के बाहर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिला अस्पताल में सोमवार से एम्स के विशेषज्ञों ने सेवाएं देना शुरू कर दिया है। सोमवार को एम्स के मेडिसिन और स्त्री रोग विशेषज्ञ ने ओपीडी का जिम्मा संभाला। वहीं रेडियोलॉजिस्ट के आने से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी शुरू हो गई। अब जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की कमी के चलते लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था। अल्ट्रासाउंड भी निजी अस्पतालों में करवाने पड़ रहे थे। लोगों की समस्या को देखते हुए उपायुक्त रोहित जम्वाल ने एम्स प्रबंधन के समक्ष प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा था कि जब तक एम्स में ओपीडी शुरू नहीं हो जाती है, तब तक एम्स के विशेषज्ञों की सेवाएं जिला अस्पताल में ली जाएं। इस पर विचार करते हुए एम्स प्रबंधन ने अपने चिकित्सकों की ड्यूटी जिला अस्पताल में लगाई है। सोमवार को एम्स के विशेषज्ञों ने जिला अस्पताल में सेवाएं देना शुरू किया। सोमवार को जिला अस्पताल में मेडिसिन और स्त्री रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर मरीजों की खासी भीड़ रही।
अब हफ्ते में पांच दिन कोठीपुरा एम्स के विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। मंगलवार और वीरवार को ईएनटी विशेषज्ञ, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सामान्य मेडिसिन विशेषज्ञ और सोमवार व शुक्रवार को एम्स के रेडियोलॉजिस्ट जिला अस्पताल में सेवाएं देंगे। कोविड काल में एम्स के विशेषज्ञों की जिला अस्पताल में सेवाएं शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी।