फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   AIIMS starts health awareness, sports activities under Nurses Week

Bilaspur News: एम्स में नर्सेस वीक के तहत स्वास्थ्य जागरूकता, खेल गतिविधियां शुरू

Thu, 07 May 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 07 May 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
AIIMS starts health awareness, sports activities under Nurses Week
एम्स बिलासपुर में नर्सेस वीक के तहत आयोजित सीपीआर गतिविधि में भाग लेते लोग। स्रोत: एम्स प्रबंधन
सीपीआर प्रशिक्षण, निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का होगा आयोजन
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में 12 मई 2026 तक नर्सेस वीक का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शैक्षणिक, सामुदायिक और खेलकूद से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां होंगी, ताकि नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया जा सके और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

नर्सेस वीक का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर सुरक्षित इन्फ्यूजन प्रैक्टिसेस एवं नर्सेस विजन 2047 विषय पर निरंतर नर्सिंग शिक्षा (सीएनई) कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में रोगी सुरक्षा और भविष्य की नर्सिंग सेवाओं पर विशेष जोर दिया गया। प्रतीक्षालय में मरीजों और उनके परिजनों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन दिवस के सायं कालीन सत्र में खेल गतिविधियों की शुरुआत की गई, जिसमें बैडमिंटन प्रतियोगिता और लेमन रेस हुई। वहीं 06 मई को आमजन के लिए सीपीआर जागरूकता एवं हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसके साथ ही राजकीय आईटीआई कॉलेज बिलासपुर में स्वस्थ जीवनशैली विषय पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। शाम के सत्र में बैडमिंटन, क्रिकेट और शतरंज प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संस्थान प्रबंधन के अनुसार नर्सेस वीक का उद्देश्य नर्सिंग कर्मियों के समर्पण और सेवा भाव को सम्मान देना, विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed