फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   AIIMS Bilaspur provides nutritional counselling to women

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर ने महिलाओं को दिया पोषण संबंधी परामर्श

Sat, 20 Sep 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 20 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
AIIMS Bilaspur provides nutritional counselling to women
एम्स बिलासपुर में स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक व मौजूद स्टाफ। स्रोत
अभियान के तहत संकाय सदस्यों, रेजिडेंट्स ने जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। देशव्यापी स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत एम्स बिलासपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व एम्स निदेशक प्रोफेसर डॉध डीएम शर्मा ने किया।

प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की एएनसी क्लिनिक में आने वाली माताओं की एनीमिया की जांच की गई और पोषण संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। महिला रोगियों की ब्लड शुगर जांच भी की गई। सामुदायिक एवं परिवार चिकित्सा, प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा शिशु रोग विभागों के संकाय सदस्यों, रेजिडेंट्स और इंटर्स ने मार्कंड, रौड़ा, टीकाकरण क्लीनिक (एम्स बिलासपुर) और पारिवारिक भ्रमणों के दौरान सेवाएं प्रदान की। शिविर के दौरान रौड़ा में 37 और मार्कंड 27 लाभार्थियों का पंजीकरण और उपचार किया गया। सभी प्रतिभागियों का शारीरिक माप, गैर-संचारी रोगों, मुख कैंसर तथा क्षय रोग की नियमित जांच की गई। सभी महिला प्रतिभागियों की स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की स्क्रीनिंग भी की गई। इसके अतिरिक्त कुल 26 गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही पोषण और मानसिक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed