फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   AIIMS Bilaspur experts provided health services in Noorpur

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर के विशेषज्ञों ने नूरपुर में दी स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 29 Aug 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
AIIMS Bilaspur experts provided health services in Noorpur
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर की ओर से बृजराज मंदिर नूरपुर कांगड़ा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. देवेंद्र बैरवा, डॉ. योगेश प्रीत सिंह और डॉ. तरूण शर्मा ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

जन्माष्टमी के अवसर पर यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। इसमें 100 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य को जांचा गया और निशुल्क दवाइयां दी गईं। स्वास्थ्य शिविर में निशुल्क रक्तचाप, रक्त शर्करा स्तर की जांच और ईसीजी भी की गई। सभी मरीजों की डेक्सा मशीन से अस्थि घनत्व की जांच की गई और उन्हें सलाह भी दी गई। गठिया से पीड़ित मरीजों को दवाएं दी गई और उन्हें एम्स बिलासपुर के क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी और रुमेटोलॉजी ओपीडी विभाग में जांच कराने की सलाह दी गई। शिविर में सहयोग करने के लिए चिकित्सकों ने एसडीएम नूरपुर और स्वामी बृजराज मंदिर ट्रस्ट का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed