फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agriculture

जिले में प्याज ने गृहिणियों के निकाले आंसू

Sat, 21 Sep 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
agriculture
घुमारवीं(बिलासपुर)। जिले में प्याज ने गृहिणियों के आंसू निकाल दिए हैं। एक महीने पहले 25 रुपये किलो मिलने वाला प्याज अब 60 के पार पहुंच गया है। एक महीने में जिले में प्याज के दाम 100 फीसदी बढ़ गए हैं जिससे गृहिणियों के घर का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। हालत यह हो गई है कि अब प्याज आम लोगों की रसोई से भी दूर होने लगा है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में अभी प्याज के दाम और बढ़ने वाले हैं।
विज्ञापन

स्थानीय महिलाओं में गुलशन, प्रीति, श्याम प्यारी, फुल कुमारी, किंजल, रंजु, सुमन, कुसुम, अनीता देवी आदि ने कहा कि दिनप्रतिदिन प्याज के दामों में भारी वृद्धि हुई हैं तथा एक महीना पहले जो प्याज के दाम 25 रुपये किलो थे वह अचानक साठ रुपये पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

एकाएक हुई यह वृद्धि हर किसी के बजट के लिए घातक साबित हो रही है। प्याज के साथ लहसुन व अदरक के दाम भी आसमान छू रहे हैं। लहसुन व अदरक दो सौ रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है जो पहले कम दामों में बिक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई की मार पड़ने से हर कोई स्तंभ है तथा हर किसी का बजट डगमगा गया है। घुमारवीं क्षेत्र में प्याज और सब्जियों के दाम पहले ही बहुत ऊंचे हैं तथा जिले के सबसे ज्यादा दाम घुमारवीं शहर के ही हैं।

शहर में बढ़े हुए दामों पर अगर समय रहते स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को न संभाला तो स्थिति और भी भयानक हो सकती हैं। हालांकि प्रशासन ने सब्जियों के दामों को लेकर शहर के गांधी चौक पर साइन बोर्ड भी लगा रखा है जिसमें सब्जियों के दाम हर रोज अंकित होते रहते हैं लेकिन वह भी कई महीनों से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed