फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agitation in cement factory

एसीसी सीमेंट फैक्टरी में प्रदूषण पर मजदूरों का धरना-प्रदर्शन

Wed, 25 Aug 2021 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
agitation in cement factory
बरमाणा में एसीसी गेट के बाहर मांगों को लेकर धरना देते मजदूर और ट्रक चालक। - फोटो : BILASPUR
बरमाणा (बिलासपुर)। एसीसी सीमेंट फैक्टरी बरमाणा में प्रदूषण को लेकर मजदूरों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सीमेंट की लोडिंग न होने से ट्रक ऑपरेटर भी हड़ताल पर चले गए हैं। दो दिन से सीमेंट की सप्लाई नहीं हो रही है। इससे कंपनी को लाखों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

एसीसी कंपनी के मजदूरों ने सीमेंट लोडिंग के दौरान फैल रहे प्रदूषण से तंग आकर विरोध प्रदर्शन किया। एसीसी ठेकेदार वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शिवराम सांख्यान ने बताया कि मजदूरों ने कंपनी के अंदर फैले प्रदूषण की शिकायतें प्रशासन से की। वहीं प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को भी इसकी शिकायत भेज गई। लेकिन हर जगह मजदूरों की अनदेखी हुई। कारखाने के अंदर प्रदूषण के कारण व पैकिंग प्लांट में काम करते समय सांस लेने में मजदूरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यदि कोई भी मजदूर कंपनी प्रबंधन से इस बारे में शिकायत करता है तो कंपनी प्रबंधन नौकरी से हटा देने की धमकी देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन और ठेकेदारों ने 35 वर्षों से चले आ रहे प्रति मजदूर 90 टन लोड की जगह 135 टन लोड करना निर्धारित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक कंपनी द्वारा सीमेंट प्रदूषण पर रोक नहीं लगाई जाती और मजदूरों के हितों और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जाती हैं तब तक एसीसी ठेकेदार मजदूरों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लोडिंग बंद होने से एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन बीडीटीएस बरमाणा के ट्रक ड्राइवर भी हड़ताल पर बैठ गए हैं। ड्राइवरों का कहना है कि सीमेंट फैक्टरी के अंदर जब सीमेंट भरने के लिए गाड़ी जाती है तो दो दो दिन बाद गाड़ी फैक्टरी से लोड होकर बाहर निकलती है। ट्रक ड्राइवर रमेश, नंदलाल, कुलदीप, राकेश, जगत, राजू, प्रकाश, अशोक, राजकुमार आदि ने बताया कि बरमाणा सीमेंट फैक्ट्री में गाड़ियां समय पर लोड नहीं हो पा रही हैं। गाड़ी भरने के लिए दो से तीन घंटे का समय तय हुआ है। लेकिन अब दो से तीन दिन ट्रक को फैक्ट्री के अंदर ही लग रहे हैं। कहा कि सीमेंट फैक्टरी के अंदर ड्राइवर पचास से साठ घंटे रहने को मजबूर हो रहे हैं।

कंपनी के अधिकारी सतवीर सिंह ने कहा कि फैक्टरी में लोड़िग बंद होने से सीमेंट सप्लाई नहीं हो पा रही है। इससे कंपनी को कितना नुकसान हो रहा है इसके बारे में अभी कुछ नहीं बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed