फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agitation for farmers problems

किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश में पदयात्रा करेगी सभा

Mon, 07 Mar 2022 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
agitation for farmers problems
घुमारवीं में आयोजित हिमाचल किसान एवं जन कल्याण सभा हिमाचल प्रदेश की बैठक के दौरान उपस्थित सदस्य? - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल किसान एवं जन कल्याण सभा की बैठक प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल शर्मा की अध्यक्षता में घुमारवीं में हुई। बैठक में बजट पर चर्चा की गई, जिसमें किसान प्रतिनिधियों ने बजट को किसान विरोधी बताकर निंदा प्रस्ताव पारित किया। इसके अलावा किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश भर में पंचायत स्तर पर पदयात्रा व नुक्कड़ सभाएं करने का निर्णय लिया, जिसकी शुरुआत बिलासपुर से की जाएगी।
विज्ञापन

रामलोक ठाकुर को बिलासपुर जिले का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने मांग की कि बंदूक लाइसेंस की नवीकरण की बढ़ाई गई फीस को शीघ्र वापस लिया जाए। बिजली उपभोक्ताओं से बिल के नाम पर अतिरिक्त वसूली व बार-बार मीटर चार्ज को रोका जाए। हिमाचल में सीमेंट के दामों को घटाया जाए। प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल शर्मा ने कहा कि किसानों की दशा दयनीय है। बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, जो किसानों की फसल को उजाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अगर बेसहारा पशुओं की समस्या का हल नहीं किया गया तो जन आंदोलन किया जाएगा। कहा कि विधानसभा सत्र केवल मात्र औपचारिकता रह गया है। किसानों की समस्याओं व बेरोजगारों युवाओं के बारे में कोई चर्चा नहीं की जा रही है। इस अवसर पर सभा के प्रदेश महासचिव सीताराम शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रकाश वशिष्ठ, सह सचिव सचिन वशिष्ठ, सदस्यों में अश्विनी कुमार, निक्का राम शर्मा, धनीराम वर्मा, दलेल सिंह, रामलोक ठाकुर, दीनानाथ धीमान, रामपाल शर्मा, हेमराज शर्मा, रूप लाल शर्मा, दौलत राम चंदेल, संतराम कौंडल, लेखराम ठाकुर, लेखराम शर्मा, जगदीश जसवाल, प्रताप ठाकुर, लौगू राम, दलेल सिंह ठाकुर, गुरदर्शन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed