फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agitaion in bilaspur

मांगों को लेकर हिमाचल प्रदेश सामान्य वर्ग संयुक्त मंच का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन

Fri, 12 Mar 2021 11:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
agitaion in bilaspur
बिलासपुर के शहीदी स्मारक पर धरना-प्रदर्शन के दौरान सामान्य वर्ग संयुक्त मंच बिलासपुर इकाई के पद? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश सामान्य वर्ग संयुक्त मंच ने प्रदेशाध्यक्ष केएस जम्वाल की अगुवाई में शहीद स्मारक में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो संयुक्त मंच शिमला में 20 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन और घेराव करेगा। संयुक्त मंच ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर सामान्य वर्ग को प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष केएस जम्वाल ने कहा कि मंच अपनी मांगों को लेकर तीन वर्ष पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में मिला था। मुख्यमंत्री ने मांगों पर चर्चा करने के लिए बुलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक मुख्यमंत्री ने मंच को वार्ता के लिए नहीं बुलाया है। इससे सामान्य वर्ग में सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने कहा कि शगुन योजना में सामान्य वर्ग की अनदेखी की गई है। सरकार ने बजट में आरक्षित वर्ग की लड़कियों के विवाह के लिए 31 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देेने की घोषणा की है। लेकिन सामान्य वर्ग का ख्याल नहीं रखा। उन्होंने सरकार से मध्य प्रदेश की तर्ज पर प्रदेश में सवर्ण आयोग का गठन करने की मांग की है। इस अवसर पर जिला संयोजक विजय चंदेल ने शगुन योजना को जातिगत आधार पर लागू न कर आर्थिक आधार पर करने, सवर्ण आयोग का गठन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने शिमला में मांगों पर चर्चा करने के लिए नहीं बुलाया तो मंच धरना-प्रदर्शन करके सरकार का घेराव करेगा। इस सांकेतिक धरने में बीडीसी सदस्य राकेश ठाकुर, पूर्व कर्मचारी नेता हुक्म सिंह ठाकुर, लेखराम वर्मा, चेतराम वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed