{"_id":"62c48495bfe7eb7ee4454769","slug":"agitaion-bilaspur-news-sml41430889","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत धार टटोह के प्रतिनिधियों ने किया ग्राम सभा का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत धार टटोह के प्रतिनिधियों ने किया ग्राम सभा का बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। ग्राम पंचायत धार टटोह में आयोजित होने वाली ग्राम सभा का स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने बहिष्कार कर दिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला परिषद कैडर कर्मियों की पेन डाउन हड़ताल के चलते प्रभावित हुए कामकाज को देखते हुए यह कदम उठाया।
पंचायत प्रधान सुंदर राम ने कहा कि पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, जिला परिषद के सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता पंचायती राज विभाग में विलय की मांग को लेकर कलम छोड़ो हड़ताल पर है। जब तक सरकार इनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता और यह कर्मचारी हड़ताल समाप्त करने के बाद कार्यभार नहीं संभालते तब तक पंचायत प्रतिनिधि सरकार की ओर से चलाई ग्राम सभाओं और संबंधित गतिविधियों का बहिष्कार करते रहेंगे।
उधर, ग्राम पंचायत द्रोबड़ की प्रधान निशा देवी और ग्राम पंचायत सोलग-जुरासी की प्रधान सोनू देवी ने भी जिप कैडर कर्मियों की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह भी पंचायत सदस्यों के साथ प्रस्तावित ग्राम सभाओं का अपनी पंचायत में बहिष्कार करेंगी।