फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agitaion

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घोषित किया जाए सरकारी कर्मचारी

Tue, 16 Feb 2021 12:16 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
agitaion
स्वारघाट (बिलासपुर)। आंगनबाड़ी संघ स्वारघाट की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर पांच सूत्रीय मांगपत्र को लेकर नारेबाजी की। भामसं खंड स्वारघाट के प्रधान रूप लाल ठाकुर और आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ स्वारघाट की प्रधान मीरा ठाकुर की अगुवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को अपना पांच सूत्रीय ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

विश्रामगृह से रैली निकाली जो स्वारघाट बस अड्डे से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का कहना है कि टीकाकरण, प्लस पोलियो, वोटर लिस्ट का सर्वे सहित अनेक काम करती हैं। लेकिन उन्हें किसी तरह की सुविधा नहीं मिलती। न ही काम के हिसाब से वेतन मिलता है। संघ ने मांग की कि कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को को 18 हजार रुपये और सहायिका को 9 हजार रुपये न्यूनतम वेतन दिया जाए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी प्राथमिक पाठशाला की मान्यता देते हुए इनमें कार्यरत मिनी कार्यकर्ता को पूर्व प्राथमिक शिक्षिका और सहायिका को पूर्व प्राथमिक सहायिका शिक्षिका का पदनाम देने की नीति बनाई जाए। आंगनबाड़ी में कार्यरत सभी कर्मचारियों को भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी, चिकित्सा सुविधा दी जाए। सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों को भी अर्जित अवकाश, आकस्मिक अवकाश, चिकित्सा अवकाश और विभिन्न त्योहारों पर अवकाश दिया जाए। इन सभी मांगों को लेकर सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया गया और सरकार को मांगपत्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed