{"_id":"592861394f1c1b812d5363ec","slug":"agitaion-against-wine-shop-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के विरोध में चौथे दिन भी अनशन जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके के विरोध में चौथे दिन भी अनशन जारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 26 May 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी-भराड़ी गांव में शराब ठेके के विरोध में ग्रामीणों का अनशन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक ठेके को यहां से हटाया नहीं जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
चौथे दिन अजय कुमार, विजय कुमार अनशन पर बैठे। इस मौके पर लोगों ने सदर विधायक और कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, शराब ठेके को यहां से हटाने की मांग की।
लोगों ने बताया कि पिछले चार दिनों से ग्रामीण क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। लेकिन, स्थानीय प्रशासन व सदर विधायक तमाशा देख रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रशासन ने जल्द ठेके को दूसरी जगह पर खोलने का आश्वासन दिया है। इसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन धोखे में रखकर ठेका मालिक को फायदा पहुंचाने का कार्य कर रहा है। लोगों ने तुरंत ठेके को गांव से किसी दूसरी जगह खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत नौणी की प्रधान निर्मला राजपूत ने कहा कि जब तक ठेका दूसरे स्थान पर नहीं खोला जाता तब तक ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहेगा।