फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agitaion against price hike

महंगाई को लेकर बिलासपुर में गूंजी जिला कांग्रेस

Fri, 02 Jul 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
agitaion against price hike
बिलासपुर। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस बिलासपुर में सड़कों पर उतर पड़ी। शहीद स्मारक पर धरने के बाद कांग्रेस जनों ने रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। रैली डीसी ऑफिस तक रैली निकाली गई। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। बाद में प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीसी पंकज राय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में राष्ट्रपति से महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अंजना धीमान की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में पार्टी के जिला प्रभारी एवं विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने विशेष तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके अलावा री नयना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर, पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, झंडूता से प्रदेश कांग्रेस कमेटी गांधी कोविड सेल के सदस्य डॉ.डीएस धीमान, सतीश चंदेल, महेंद्र सिंह, विजय कौशल, कै. कृष्ण सिंह, रमेश चंद, शक्ति, अली मोहम्मद, डॉ. बीरूराम किशोर व तिलकराज शर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान, जिप सदस्य गौरव शर्मा, जिला युकां अध्यक्ष आशीष ठाकुर, सदर युवा कांग्रेस अध्यक्ष वीेरेंद्र संधु, कुलवीर भड़ोल, प्रताप कौंडल, तेजस्वी शर्मा, दीपक शर्मा, नईम मोहम्मद, मनीष शर्मा, श्याम शर्मा श्यामू, राजीव शर्मा व सुनील शर्मा समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि यूपीए सरकार के समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अधिक होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम नियंत्रण में रहे। इसके विपरीत मौजूदा परिवेश में कच्चे तेल की कीमतों में काफी कमी होने के बावजूद पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। 2014 में जो गैस सिलेंडर 434 रुपये का था, वह अब 875 रुपये में मिल रहा है। खाद्य तेल की कीमत 70.80 से बढ़कर 200 रुपये प्रति लीटर हो गई है। आटा, दाल, चावल, चीनी व अन्य खाद्य पदार्थों से लेकर सब्जियों की कीमतें भी आसमान छू रही है। कोरोना काल में लोगों की आर्थिकी बुरी तरह से प्रभावित हुई। कोरोना काल में स्कूल बंद रहने के बावजूद प्राईवेट स्कूलों द्वारा बच्चों से फीस वसूली जा रही है और सरकार हाथों पर हाथ धरे चुपचाप बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed