फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agitaion against acc in bilaspur

एसीसी के खिलाफ ग्रामीणों का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन

Sat, 13 Mar 2021 11:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
agitaion against acc in bilaspur
एसीसी खनन क्षेत्र में कुनणु के पास धरना-प्रदर्शन करते ग्रामीण।  संवाद
बिलासपुर। विस्थापित एवं माइनिंग प्रभावित कुनणु और बलोह गांव के लोगों ने एसीसी के खिलाफ शनिवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन की 2 वर्ष पूर्व ग्रामीणों के पक्ष में जारी की गई रिपोर्ट को लागू करने की मांग उठाई। धरने के बाद एसीसी माइनिंग प्रबंधक ने लोगों को कुनणु गांव में मंगलवार को बैठक के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ भी रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले एडीएम बिलासपुर की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट में सामने आया था कि कुनणु गांव में एसीसी माइनिंग क्षेत्र में अवैज्ञानिक तरीके से की गई ब्लास्टिंग से भवनों में दरारें आई हैं। लोगों के मकान गिरने के कगार पर हैं। सभी नियमों को ताक पर रखकर रात को ब्लास्टिंग का कार्य किया जाता है जो कि गैर कानूनी है। एसीसी के मुख्य प्रबंधक माइनिंग पंकज नैन ने लोगों को समस्या को सुलझाने का आश्वासन दिया। एसीसी प्रबंधन मंगलवार को कुनणु गांव में लोगों के साथ बैठक करेगा। इस धरना-प्रदर्शन में रजनी देवी, सुनील गौतम, संतोष कुमारी, सचिन, पुरुषोत्तम, सुरेश गौतम, शिव गौतम, विजय गौतम, सुरेंद्र गौतम, नंदलाल, शिवराम, बाबूराम और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसीसी के साथ लगते धौन कोठी, कुनणु, बलोह और बरयाही गांवों के लोग सालों से एसीसी खनन क्षेत्र में हो रही भारी ब्लास्टिंग से परेशान हैं। ग्रामीण कई बार धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। प्रशासनिक कमेटियां भी ग्रामीणों के हित में दो बार रिपोर्ट तैयार कर चुकी हैं। लेकिन अभी तक दोनों ही रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed