फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   after two month ghumarnvi panol raod in bad condition

दो महीने में ही उखड़ी घुमारवीं-पनौल सड़क

Fri, 23 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Fri, 23 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
after two month ghumarnvi panol raod in bad condition
घुमारवीं से पनौल जाने वाली संपर्क सड़क पर उखड़ी टारिंग। - फोटो : अमर उजाला

लाखों की लागत से घुमारवीं-पनौल मार्ग पर की गई टारिंग दो महीने में ही उखड़ गई है। इससे लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई हैं। पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने जांच की मांग की है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ दो महीने में टारिंग उखड़ने से काम की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी है। इससे एक बार फिर स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी इस बात की है कि दो महीने के दौरान क्षेत्र में बारिश भी नहीं हुई है।
विज्ञापन


ऐसे में सड़क का उखड़ना अपने आप में हैरान करने वाला है। लोगों के अनुसार घुमारवीं से पनौल वाया जमन, विजयपुर और सीपीएस राजेश धर्माणी के घर से होकर जाने वाली सड़क पर लोनिवि ने दो माह पहले टारिंग करवाई थी। मगर दो महीने के भीतर ही सड़क की टारिंग उखड़ चुकी है। इस पर स्थानीय लोगों ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिट्टू डोगरा, प्रकाश, मंजू, रमेश, दिनेश, प्रदीप और मनु सहित अन्य लोगों ने बताया कि टारिंग उखड़ जाने से विभाग की कार्य प्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। लोगों ने विभाग से मांग की है कि वह इस मामले को लेकर जांच कमेटी बनाए और टारिंग के सैंपल भरकर गहनता से पड़ताल की जाए, जिससे दोषी ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।


उन्होंने स्थानीय विधायक से भी मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच करवाई जाए। ताकि इस बात का पता लग सके कि इतने कम समय में सड़क की टारिंग क्यों उखड़ गई है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की गहनता से पड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed