फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   After the love marriage, the relatives of the couple who reached the Deputy Registrar's office for registration created a ruckus

प्रेम विवाह के बाद उप निबंधक कार्यालय में पंजीकरण कराने पहुंची दंपती के परिजनों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
After the love marriage, the relatives of the couple who reached the Deputy Registrar's office for registration created a ruckus
बिलासपुर। प्रेम विवाह करने के बाद दंपती अपने अधिवक्ताओं के साथ विवाह का पंजीकरण कराने उप निबंधक कार्यालय में पहुंचा था। सूचना पाकर पहुंचे युवती के परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। उपनिबंधक ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी बुला ली। इसके बाद पुलिस की सुरक्षा में पंजीकरण का कार्य निपटा।
विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक मंगलवार की अपराह्न अपने कुछ अधिवक्ताओं और एक युवती के साथ तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में पहुंचा। युवक ने विवाहोपरांत पंजीकरण के लिए आवेदन करने के बाद कहा कि वह दोनों बालिग हैं और उन्होंने स्वेच्छा से विवाह कर लिया है, जिसे पंजीकृत कराना चाहते हैं। उपनिबंधक व अन्य कर्मी अपने काम में लगे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सूचना पर पहुंचे युवती पक्ष के तमाम लोग व महिलाएं उपनिबंधक कार्यालय में घुस गए और युवती को जबरन कार्यालय से बाहर खींचने लगे। इस दौरान हंगामा होने लगा। उप निबंधक ने फोन करके पुलिस बुला ली। कोतवाली पुलिस ने हंगामा करने वालों को शांत कराया। पुलिस ने कहा कि उन्हें जो भी कार्रवाई करनी है तो संबंधित थाने में पहुंचकर कार्रवाई करें और उपनिबंधक कार्यालय में शांतिभंग करने का प्रयास करेंगे तो वह उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। युवती पक्ष का आरोप था कि युवक ने गुमराह करके उनकी पुत्री का घर से अपहरण किया है और उन्होंने भोट थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। बाद में सभी लोग भोट थाने चले गए। कोतवाली प्रभारी इंद्रेश सिंह का कहना है कि विवाद शांत करा दिया था। इसके बाद दोनों पक्ष अपने घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed