फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   After investigation on the Punjab border, the state should be given entry

पंजाब सीमा पर जांच पड़ताल के बाद दिया जा प्रदेश में प्रवेश

Fri, 11 Nov 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
After investigation on the Punjab border, the state should be given entry
पंजाब सीमा पर स्थित श्री नयनादेवी जी के स्हेला घोड़ा नाका पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी। संव? - फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। प्रदेश में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। इसे देखते हुए हिमाचल-पंजाब सीमा पर सख्ती बरती जा रही है। पंजाब की तरफ से आने वाले हर वाहन की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद उन्हें हिमाचल में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उपमंडल श्री नयनादेवी के पंजाब की सीमा के साथ लगते गरामौड़ा, बैहल, झिड़ियां, स्हेला घोड़ा, कोलां वाला टोबा, मजारी, दबट, जंडोरी और ग्वालथाई में नाकाबंदी की गई है। नाकों पर पंजाब पुलिस और हिमाचल पुलिस के जवान वाहनों की जांच कर रहे हैं। बता दें कि बिलासपुर जिला की करीब 40 किलोमीटर लंबी सीमा पंजाब के साथ लगती है। पंजाब के रास्ते ही कई प्रकार के अवैध कामों को अंजाम दिया जाता है। इन्हीं अवैध कार्यों पर रोक लगाने के लिए आचार संहिता के दौरान सख्ती बढ़ाई गई है। स्थानीय जवानों के साथ अर्ध सैनिक बल के जवान भी तैनात किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने कहा कि हिमाचल-पंजाब सीमा पर पुलिस मुस्तैद है। सभी नाकों पर लगातार चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed