{"_id":"696a407f3f0c66f5ab072a04","slug":"adopt-the-principles-of-swami-vivekananda-and-free-youth-from-drug-addiction-and-hiv-deep-kumar-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-152269-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को अपनाकर नशे और एचआईवी से मुक्त हों युवा : दीप कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को अपनाकर नशे और एचआईवी से मुक्त हों युवा : दीप कुमार
Fri, 16 Jan 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
शरीर की सीडी-4 कोशिकाओं को नष्ट कर देता है एचआईवी वायरस
असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त, दूषित सुई है वायरस के फैलने का कारण
जिले में 370 मरीज सक्रिय रूप से ले रहे हैं एंटी-रिट्रोवाइरल थेरेपी उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग झंडूता की ओर हिमाचल प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसायटी के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। तलाई वार्ड नंबर दो में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त उप-मंडलाधिकारी योगराज ने की।
स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। विवेकानंद ने 1893 में शिकागो धर्म सभा में भारतीय संस्कृति का परचम लहराया था। कार्यक्रम में युवाओं को नशे और एचआईवी के खतरों के प्रति आगाह किया गया। इस वर्ष का विषय जानकारी प्राप्त करें, जागरूकता बढ़ाएं, जांच कराएं और एचआईवी/एड्स को हराएं रखा गया है। एचआईवी वायरस शरीर की सीडी-4 कोशिकाओं को नष्ट कर देता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता खत्म हो जाती है। असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त, दूषित सुई/सिरिंज और संक्रमित मां से शिशु को यह बीमारी फैल सकती है। विश्व भर में लगभग 4 करोड़ लोग एचआईवी के साथ जी रहे हैं। भारत में नए मामलों में 32 प्रतिशत और मौतों में 69 प्रतिशत की कमी आई है। हिमाचल में करीब 6,000 मामले हैं, जिनमें सबसे अधिक कांगड़ा (1,722) में हैं। जिले में लगभग 370 मरीज सक्रिय रूप से एंटी-रिट्रोवाइरल थेरेपी उपचार ले रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2030 तक भारत को एड्स मुक्त करने के लिए 95:95:95 का फॉर्मूला तय किया है। साथ ही, एचआईवी/एड्स अधिनियम 2017 के तहत मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव दंडनीय अपराध है। इस अवसर पर स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया। स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार ने युवाओं से अपील की कि वे किसी भी शंका या जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1097 पर संपर्क करें और आईसीटीसी केंद्रों में निशुल्क जांच का लाभ उठाएं।