फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Admissions begin for BSc Biotechnology Honours at Bilaspur College

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स में दाखिले शुरू

Mon, 25 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Admissions begin for BSc Biotechnology Honours at Bilaspur College
इच्छुक छात्र 30 मई तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

प्रवेश के लिए 12वीं में मेडिकल या नॉन-मेडिकल में पास होना आवश्यक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स तीन वर्षीय डिग्री कोर्स की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र कॉलेज की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं।
बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई है। कॉलेज में साल 2010 से बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स कोर्स का सफल संचालन हो रहा है। विभाग में हर साल 30 विद्यार्थियों की प्रवेश क्षमता है। विभाग से शिक्षा प्राप्त कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा, रिसर्च संस्थानों, फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री, फूड इंडस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी लैब्स, हेल्थकेयर सेक्टर, एग्रीकल्चर एवं बायोटेक कंपनियों में सेवाएं दे रहे हैं। यह कोर्स विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशाला तकनीकों, रिसर्च स्किल्स और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ता है। नई शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देशों के तहत इस कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया एवं पाठ्यक्रम को और अधिक रोजगारोन्मुखी बनाया गया है। विद्यार्थियों को जेनेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, बायोइनफॉर्मेटिक्स और इंडस्ट्रियल बायोटेक्नोलॉजी जैसे विषयों का व्यावहारिक एवं आधुनिक ज्ञान दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि जो छात्र विज्ञान एवं रिसर्च के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह कोर्स एक सुनहरा अवसर है। इस कोर्स में प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा में मेडिकल या नॉन-मेडिकल संकाय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। एससी/एसटी छात्रों के लिए 45 प्रतिशत अंकों का प्रावधान है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्रों के लिए 10 प्रतिशत सीट आरक्षण और सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए एक सीट आरक्षित है। कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब, वाई-फाई कैंपस, डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम, ओपन एयर लाइब्रेरी और छात्रावास सुविधाएं उपलब्ध हैं। विभाग समय-समय पर वर्कशॉप्स, इंडस्ट्रियल विजिट्स, सेमिनार, शैक्षणिक भ्रमण और स्किल डेवलपमेंट गतिविधियों का आयोजन भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed