{"_id":"6aedd5aaf3544943bc08fee9","slug":"administration-should-convene-a-meeting-soon-to-resolve-issues-pensioners-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-171408-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन समस्याओं के समाधान के लिए जल्द बैठक बुलाए : पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन समस्याओं के समाधान के लिए जल्द बैठक बुलाए : पेंशनर
Sat, 07 Nov 2026 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 06:56 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में एडीसी को ज्ञापन सौंपते पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारी। -स्रोत : पेंशनर
बिलासपुर। पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला बिलासपुर ने प्रशासन से जल्द बैठक बुलाने की मांग उठाई है। शुक्रवार को एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान जगदीश दिनेश की अध्यक्षता में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) रूपिंदर कौर से उनके कार्यालय में मिला और उन्हें मांग पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी रूपिंदर कौर को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद एसोसिएशन के जिला महासचिव नरोत्तम धीमान ने पेंशनरों की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपते हुए आग्रह किया कि इन मुद्दों पर चर्चा कर समाधान के लिए एसोसिएशन की प्रतिवेदन समिति की बैठक जल्द आयोजित की जाए।
एडीसी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उपायुक्त से विचार-विमर्श करने के बाद जल्द बैठक बुलाने की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव ठाकुर हुकम सिंह, प्रदेश मुख्य सलाहकार जगदीश कुमार नड्डा, प्रदेश उप प्रधान अश्विन शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लेख राम कौंडल, सदर खंड प्रधान ठाकुर प्रकाश चंद, खंड कोषाध्यक्ष राम लाल चंदेल, ओमप्रकाश गर्ग, राजेंद्र शर्मा, रिड़कू राम ठाकुर और जितेंद्र खन्ना सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।