{"_id":"650f2cd5bc4a56e9eb0a3697","slug":"accused-sent-to-jail-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-6069-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कांस्टेबल पर हमला करने \nवाले आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कांस्टेबल पर हमला करने वाले आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन
जांच करने गई पुलिस टीम पर किया था हमला
आरोपी से बरामद किया गया चिट्टा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत टांडा लवाणा कस्बे में कांस्टेबल पर हमला करने वाले चिट्टे के आरोपी को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बीते वीरवार को पुलिस का एक दल टांडा लवाणा कस्बे में चिट्टे के आरोपी को पकड़ने गया था। इस दौरान आरोपी ने एक कांस्टेबल के सिर पर पत्थर से वार कर दिया था। आरोपी ने कांस्टेबल की पीठ को भी दांतों से काट डाला था। घायल कांस्टेबल के सिर में चार टांके लगे थे। बावजूद इसके पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। इसके बाद आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। शनिवार को पुलिस ने फिर से उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी साल 2010 में भी जाहू क्षेत्र में एक पुलिस कर्मी को चाकू से घायल कर दिया था। आरोपी पहले भी 13 मामले दर्ज हैं । वीरवार को भी आरोपी से 1.12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। आरोपी की पहचान सोमनाथ उर्फ सोनू उर्फ दाणू निवासी लवाना टांडा के तौर पर हुई है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की है।