फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accused sent to jail

Bilaspur News: आदतन नशा तस्कर को भेजा जेल

Tue, 21 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
accused sent to jail
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक आदतन नशा तस्कर के विरुद्ध पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे ओपन एयर जेल जबली भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी में लगातार संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विपन कुमार निवासी गांव दरयाना, डाकघर औहर के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है। प्रदेश सरकार से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद डिटेंशन आदेश जारी किए गए। इसके बाद आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए ओपन एयर जेल जबली भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं, जिनमें मादक पदार्थ बरामद किए गए थे। आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों और नशा तस्करी में सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। आदतन और पुनरावृत्ति करने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध पिट-एनडीपीएस एक्ट सहित उपलब्ध सभी कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed