फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accused on remand

आत्महत्या मामले में आरोपी को रिमांड पर भेजा

Mon, 29 Aug 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
accused on remand
बिलासपुर। चंडीगढ़ की युवती की आत्महत्या से जुड़े मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने रिमांड पर भेज दिया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश रिमांड अवधि बढ़ाने की पैरवी की। अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार रात को बिलासपुर शहर की सिनेमा कॉलोनी स्थित एक घर में चंडीगढ़ की रहने वाली एक युवती ने फंदा लगा लिया था। मौके से एक सुसाइड नोट में भी बरामद हुआ था। यह युवती अपने एक दोस्त ढूंढते हुए उसके घर पहुंची थी।
विज्ञापन

वहीं, युवती के भाई मोहम्मद इरफान निवासी खुडा लहौरा चंडीगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी छोटी बहन मार्या खातून बिलासपुर शहर में रहने वाले विवेक के साथ लीव इन रिलेशन में थी। विवेक पहले चंडीगढ़ में उसकी बहन से मिलता रहता था। उसने उसके साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और बाद में शादी करने से मुकर गया। कुछ समय से उसकी बहन परेशान रहती थी। रविवार को उसकी बहन विवेक के घर बिलासपुर पहुंच गई और वहां रात को फंदा लगा लिया। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed