{"_id":"67ab569c5924c3c3a20eb50b","slug":"accused-on-remand-accused-on-remand-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-131881-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शटरिंग चोरी मामले में तीनों आरेपियों को 14 दिन की जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शटरिंग चोरी मामले में तीनों आरेपियों को 14 दिन की जेल
विज्ञापन
होटल में हुई है लाखों की चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किरतपुर-मनाली फोरलेन के पास जाबल में होटल निर्माण कार्य में लगी शटरिंग चोरी करने मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। सोमवार देर रात पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 68 में से छह शटरिंग और घटना में प्रयुक्त पिकअप भी बरामद कर ली है। पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने तीनों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। ठेकेदार राजेश कुमार निवासी निवासी क्यारियां डाकघर जकातखाना ने 10 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपियों की पहचान परमजीत निवासी हाउसिंग कॉलोनी फेस-2 बिलासपुर वर्तमान निवासी जाबल तहसील श्री नयना देवी जी, मुनीष कुमार निवासी बंदला, केदार प्रसाद निवासी नरकटियागंज पश्चिम चंपारण बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने कबाड़ व्यवसायी केदार प्रसाद के पास से गैस सिलिंडर और गैस कटर भी जब्त किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।