फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Accord the highest priority to factual accuracy and credibility in media coordination.

Bilaspur News: मीडिया समन्वय में तथ्यपरकता और विश्वसनीयता को दें सर्वोच्च प्राथमिकता

Mon, 13 Jul 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Accord the highest priority to factual accuracy and credibility in media coordination.
बिलासपुर के गुजरेहड़ा में आयोजित आर्ट ऑफ लिविंग की बैठक में मरैजूद मीडिया कोऑर्डिनेटर। स्रोत: ज
बिलासपुर में आर्ट ऑफ लिविंग की प्रदेश स्तरीय बैठक में बोलीं नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर मनीषा ठाकुर
विज्ञापन

मीडिया प्रबंधन, प्रेस संबंध और प्रभावी संचार व्यवस्था पर हुआ मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आर्ट ऑफ लिविंग की प्रदेश स्तरीय मीडिया कोऑर्डिनेटरों की बैठक गुजरेहड़ा स्थित कैलाश आश्रम में आयोजित हुई। बैठक में मीडिया प्रबंधन, प्रेस संबंधों को मजबूत बनाने और प्रभावी संचार व्यवस्था विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कुल्लू, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर और बिलासपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से मीडिया कोऑर्डिनेटरों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए आर्ट ऑफ लिविंग की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर मनीषा ठाकुर ने कहा कि संस्था के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर के मार्गदर्शन में 182 देशों में सेवा और मानव मूल्यों पर आधारित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया कोऑर्डिनेटरों की जिम्मेदारी केवल प्रेस विज्ञप्तियां भेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि पत्रकारों और मीडिया संस्थानों के साथ विश्वास, पारदर्शिता और संवाद पर आधारित मजबूत संबंध स्थापित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर मीडिया कोऑर्डिनेटर, टीचर और जिला टीचर कोऑर्डिनेटर के बेहतर समन्वय से ही समयबद्ध और तथ्यपरक सूचनाएं मीडिया तक पहुंच सकेंगी। संस्था के कार्यक्रमों और सेवा गतिविधियों के साथ श्री श्री रवि शंकर के विचारों और मानव मूल्यों पर आधारित संदेश को भी प्रमुखता से प्रसारित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर त्रिप्ता शर्मा और स्टेट डिप्टी मीडिया कोऑर्डिनेटर जीएल वर्मा ने प्रभावी प्रेस विज्ञप्ति तैयार करने, समाचार लेखन की तकनीक और पत्रकारों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के व्यावहारिक पहलुओं पर जानकारी दी। इस दौरान मीडिया समन्वय को और अधिक सशक्त बनाने और संस्था के सेवा और आध्यात्मिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed