फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accident,injurd,four people

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग स्वारघाट में ट्रक और कार की टक्कर

Wed, 15 Jul 2020 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
accident,injurd,four people
स्वारघाट(बिलासपुर)। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट के समीप संतोषी माता मंदिर के पास एक तीखे मोड़ पर एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार सड़क पर पलट गया। हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक सात साल की और दूसरी तीन साल की मासूम भी शामिल है। घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार कोल्ड्रिंक्स से भरा एक ट्रक जालंधर से बिलासपुर जा रहा था। जैसे ही ट्रक स्वारघाट से आगे संतोषी माता मंदिर से थोड़ा आगे निकला। उतराई में एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर कार से टकराने के बाद बीच सड़क पर पलट गया। इस घटना में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट ले जाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब हुई इस टक्कर में कार के बीच फंसी बच्ची को लगभग एक घंटे बाद बड़ी कोशिशों के बाद कार से बाहर सकुशल निकाला गया। दुर्घटना के बाद एनएच पर कई किमी तक लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की पहचान गुर दयाल, नारायणी देवी, दृष्टि व महक निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। ये लोग हमीरपुर से बद्दी जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम तुरंत मौके पर पहुंचे। स्वारघाट पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम ने बताया कि इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट लाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। जहां उनका ईलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारण लगे जाम को एक तरफ ा यातायात के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed