फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accident

नयनादेवी में सड़क पर पलटी बस, चार श्रद्धालु घायल

Mon, 03 Oct 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
accident
श्री नयनादेवी जी में सड़क पर पलटी बस। संवाद - फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक बस बीच सड़क में पलट गई। हादसे में बस चालक सहित चार श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में मां नयनादेवी के दर्शन किए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के श्रद्धालु श्री नयनादेवी जी, चिंतपूर्णी और ज्वाला जी मंदिर दर्शन करने के लिए आए थे। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनकी बस श्री नयनादेवी के पास पहुंची। वहां बस जाम में फंस गई। चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच कुछ श्रद्धालु बस से उतर कर पैदल मंदिर की ओर चले गए, जबकि करीब 10 श्रद्धालु बस में ही बैठे रहे। यातायात को देख रहे पुलिस कर्मी ने चालक को बस को सड़क के दूसरी और खड़ा करने के लिए कहा। चालक बस को पीछे करने लगा। इसी बीच ढलान पर बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। बस के पलटने से चालक सहित चार अन्य श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं। मेला अधिकारी राजकुमार ठाकुर ने बताया कि घायलों का उपचार कराने के बाद मंदिर न्यास की गाड़ियों में श्रद्धालुओं को मातृ आंचल भवन भेजा गया।
विज्ञापन

ये हुए घायल
हादसे में प्रीति देवी, कल्पना, नरेश कुमार और चालक वीरेंद्र चौधरी घायल हुए हैं। सभी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed