{"_id":"5f7377968ebc3ec5f1251957","slug":"accident-bilaspur-news-sml3467166182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटा सेब की पेटियों से लदा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटा सेब की पेटियों से लदा ट्रक
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर भेडली में मंगलवार सुबह कुल्लू से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा सेबों की पेटियों से लदा ट्रक ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बुरी तरह से घायल हो गया। चालक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। क्लीनर को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ट्रक नंबर एमएच15-ईजी-8535 कुल्लू से सेब लोड कर चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। जब ट्रक स्वारघाट की तरफ भेडली में उतराई पर रहा था तो ब्रेक फेल हो गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रक को ढांक से टकरा दिया। इससे ट्रक सड़क पर पलट गया। सड़क के दूसरी तरफ गहरी खाई थी। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। घायल ट्रक चालक की पहचान इसरत खान (26) गांव जागी तहसील सुंदगनगर जिला हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घायल चालक क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उपचाराधीन है।
डीएसपी श्री नयनादेवी जी संजय शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट की 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में घायल चालक को भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।