{"_id":"695d19fd19198c31d0029be6","slug":"abvp-protests-in-bilaspur-over-death-of-student-in-dharamshala-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-151660-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: धर्मशाला में छात्रा की मौत पर एबीवीपी का बिलासपुर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: धर्मशाला में छात्रा की मौत पर एबीवीपी का बिलासपुर में प्रदर्शन
विज्ञापन
बिलासपुर चंपा पार्क में प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। संवाद
परिषद ने सरकार से उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। धर्मशाला कॉलेज की छात्रा पल्लवी की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को बिलासपुर जिला मुख्यालय स्थित चंपा पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष, उच्चस्तरीय और त्वरित जांच की मांग की और पुलिस तथा प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।
धरने को संबोधित करते हुए एबीवीपी बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष देवरिया ने कहा कि घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद दोषियों की गिरफ्तारी न होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगते हैं। नगर मंत्री वैष्णवी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बजाय प्रशासन की उदासीनता दिखाई देती है। उन्होंने छात्रों और छात्राओं की सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर सरकार और पुलिस की भूमिका निराशाजनक करार दी।
एबीवीपी ने आरोप लगाया कि मामले को भटकाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं, जिन्हें तत्काल रोका जाना चाहिए। परिषद का कहना है कि ऐसी अफवाहें जांच को प्रभावित करने के साथ-साथ पीड़ित परिवार को मानसिक पीड़ा पहुंचा रही हैं। विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।