{"_id":"673b3288e8afccdd0d0ddd39","slug":"abvp-protested-against-nsui-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-126739-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एबीवीपी ने एनएसयूआई के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एबीवीपी ने एनएसयूआई के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
Mon, 18 Nov 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-शिमला के भराड़ी में हुई घटना पर उचित कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिमला के भराड़ी में छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले को लेकर बिलासपुर कॉलेज में एबीवीपी ने एनएसयूआई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने प्रदेश सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच का की मांग उठाई।
बिलासपुर कॉलेज अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आयुष भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता ने 13 नवंबर को एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने शिमला ढली थाना में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आयुष ने कहा कि एक तरफ तो ये छात्र संगठन छात्रों के लिए आवाज उठाने की बात करता है और दूसरी तरफ इनके कार्यकर्ता छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। विद्यार्थी परिषद इस घटना की कड़ी निंदा करती है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है। कहा कि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा ये इस तरह की पहली घटना नहीं है इससे पहले भी इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं पर इस तरह के मामले दर्ज हुए हैं। महिला हितैषी होने का ढोंग करने वाला ये संगठन केवल मात्र महिलाओं का शोषण करने का काम कर रहा है। वर्तमान में माताएं, बहनें ऐसे लोगों से सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही छात्राओं की सुरक्षा के लिए आवाज उठाती आई है। साथ ही उन्होंने मांग उठाई कि ऐसे छात्र संगठन को अपने महाविद्यालय परिसर से बाहर का रास्ता दिखाएं ताकि आने वाले समय में ऐसी घटना सामने न आएं।