{"_id":"602ac9628ebc3ee9032e24db","slug":"abuse-case-bilaspur-news-sml361105147","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो संचालक से गाली-गलौज, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो संचालक से गाली-गलौज, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत पंतेहड़ा सहकारी सभा के डिपो संचालक के साथ रविवार को गांव के एक व्यक्ति ने बदतमीजी की और जान से मारने की धमकियां दीं। इसकी शिकायत भराड़ी थाना में दर्ज करवा दी गई है। वहीं प्रदेश विक्रेता संघ ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आपात बैठक की। बैठक में प्रदेश विक्रेता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने शिरकत की। करीब 70 डिपो संचालकों ने खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग से मिलकर मांगपत्र सौंपा।
जानकारी के मुताबिक रविवार को पंतेहड़ा सोसायटी के विक्रेता रमेश कुमार राशन बांट रहे थे। पॉश मशीन सही ढंग से काम नहीं कर रही थी। उसने लोगों को कहा कि थोड़ा इंतजार करो। एक व्यक्ति उससे उलझने लगा। गाली-गलौज की और धमकियां दीं। विक्रेता संघ ने बैठक कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
कहा कि अगर दो दिन में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, विक्रेता के साथ हाथापाई और गाली-गलौज करने वाले उक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो प्रदेश भर के डिपो संचालक अनिश्चितकाल के लिए राशन वितरण का कार्य बंद कर देंगे। संघ ने खाद्य आपूर्ति मंत्री और विभाग से मांग की कि पॉश मशीनों में आ रही दिक्कतों को शीघ्र दूर किया जाए। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।