{"_id":"6634dfeda177b7c0e10a18e9","slug":"a-youth-arrested-for-stealing-from-the-yard-of-a-railway-line-construction-company-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-116792-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रेल लाइन निर्माण कंपनी के यार्ड से चोरी करने वाला एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रेल लाइन निर्माण कंपनी के यार्ड से चोरी करने वाला एक युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
- कंपनी ने आये दिन चोरियां होने की दर्ज कराई थी शिकायत
- कुछ दिन पहले चुराया था एक क्विंटल सरिया, लोहे की प्लेट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन का निर्माण कर रही कंपनी के यार्ड से सरिया और लोहे की प्लेट चुराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। कंपनी की ओर से यार्ड में आए दिन सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर शहर के साथ लगते खैरियां में रेल लाइन का निर्माण कर रही कंपनी के यार्ड से लगातार लोहे का सामान की चोरी हो रहा था। इसके बारे में जब कंपनी के अधिकारियों ने यार्ड पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से जानकारी ली तो उन्हें भी चोरों के बारे में कुछ पता नहीं था। इस पर कंपनी के प्रबंधक अधिकारी सुबीर पांडा ने सदर थाने में मामले की शिकायत दी। उन्होंने शिकायत में बताया कि आये दिन कंपनी के यार्ड से लोहे के सामान की चोरी हो रही है। दो दिन पहले भी कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गांव खैरियां में बनाए कंपनी के यार्ड से करीब 1 क्विंटल सरिया सहित लोहे की प्लेट चोरी कर ली। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। चोरी के आरोप में पकड़े जा चुके कुछ आरोपियों को थाने में बुलाया गया। उनसे पूछताछ की गई तो इस चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान आसिफ खान निवासी रौड़ा सेक्टर बिलासपुर के रूप में हुई है। एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरी का सामान भी बरामद कर लिया जाएगा। इस मामले की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।