फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A woman who had gone to meet the relatives of the deceased in the Bhallu bus accident died in a road accident.

Bilaspur News: भल्लू बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों से मिलने गई महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

Wed, 08 Oct 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 08 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
A woman who had gone to meet the relatives of the deceased in the Bhallu bus accident died in a road accident.
डिजिटल न चलाएं
विज्ञापन

जेजवीं से वापस लौटते समय टिक्करी के पास हुई दुर्घटना
दुर्घटना में पांच घायल लोग, झंडूता में चल रहा उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भल्लू बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों से मिलने गई महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में पांच लोगों को चोट आई है, जिनका उपचार झंडूता अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच रही है।

जानकारी के अनुसार फूला देवी निवासी गांव डफेड डाहड अपने परिवार सहित जेजवीं में भल्लू बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों से मिलने पहुंची थीं। इसके बाद वह सभी वापस कार से घर जा रहे थे। कार उनका बेटा चला रहा था। जब वह टिक्करी के पास पहुंचे तो वहां पर पिकअप गाड़ी से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद फूला देवी को एम्स ले जाया जा रहा था, जिसकी रास्ते में मौत हो गई। कार चालक सुनील कुमार को भी चोट आई है। इसके अलावा कार में सुनील के चाचा रूप लाल और निर्मला देवी को भी चोट आई है। पिकअप में सवार बुद्धि राम निवासी गांव रोपडी और रोशनी देवी निवासी बड़ी बिल्लौर को चोट आई जिनका उपचार झंडूता अस्पताल में चल रहा है। उधर, डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed