फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A prisoner on parole died after being hit by an unknown vehicle

Bilaspur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पेरोल पर चल रहे कैदी की मौत

Thu, 03 Jul 2025 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 03 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
A prisoner on parole died after being hit by an unknown vehicle
संशोधित खबर लें
विज्ञापन


फोरलेन पर सड़क किनारे कर रहा था बस का इंतजार
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पडगल फोरलेन चौक पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पेरोल पर चल रहे कैदी की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह (56) निवासी गांव नई सारली कोठीपुरा एक माह के पेरोल पर नालागढ़ जेल से घर आया था। इस दौरान वह अपनी बेटी के घर ऊना उससे मिलने गया था। ऊना में उसकी बेटी की शादी हुई थी। बुधवार रात को वह अपने घर वापस आ रहा था। इस दौरान वह नौणी से थोड़ा आगे फोरलेन पर पडगल के पास सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन उसके ऊपर से गुजर गया है। जांच में सामने आया है कि करीब 12:30 बजे तक वह अपने भाई के साथ फोन पर बात कर रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक एक माह के पेरोल पर बाहर आया था और एक या दो दिन में पेरोल समाप्त होने वाला था।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है। जहां पर हादसा हुआ है वहां पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। जिस कारण टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। लेकिन हादसे के समय वहां से आने जाने वाले वाहनों की छानबीन की जा रही है। कहा कि घटना स्थल से सौ मीटर नीचे आईटीएमएस लगे हैं। उसके साथ ही नौणी और कोठीपुरा के कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही इसका पता लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed