{"_id":"68909b7a05156b6e13059f61","slug":"a-person-sitting-on-a-chair-at-a-wedding-ceremony-suddenly-died-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-141837-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शादी समारोह में कुर्सी पर बैठे व्यक्ति की अचानक हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शादी समारोह में कुर्सी पर बैठे व्यक्ति की अचानक हुई मौत
Mon, 04 Aug 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
भराड़ी थाना के तहत चलालडू गांव में हुई घटना
हृदयाघात माना जा रहा मौत का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत चलालड़ू गांव में आयोजित एक शादी समारोह में कुर्सी पर बैठे एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। व्यक्ति बारात में जाने के तैयार होकर कुर्सी पर बैठा था। इसी बीच अचानक नीचे गिर गया। उसे अस्पताल भी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असली कारण का पता चलेगा।
जानकारी के मुताबिक ऊना जिले के स्तोथर गांव के विपन कुमार (36) चलालड़ू गांव में आयोजित रिश्तेदार की शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। रविवार शाम को बारात जानी थी। रिश्तेदार और गांव के लोग बारात जाने की तैयारियां कर रहे थे। विपन भी बारात में जाने के लिए तैयार होकर कुर्सी पर बैठा था। अचानक वह गश खाकर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने विपन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना भराड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम सोमवार को घुमारवीं अस्पताल में कराया गया। वहीं, घटना के बाद चंद लोग ही बारात लेकर रवाना हुए। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण पता चल सकेगा। आगामी कार्रवाई की जा रही है।