फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A person injured in a fight died during treatment

Bilaspur News: मारपीट में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

Thu, 03 Jul 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 03 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
A person injured in a fight died during treatment
बड़े ने भाई ने मारपीट के दौरान झबल से किया था वार
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। पुलिस थाना कोट कहलूर के तहत जंडोरी में 25 जून को हुई मारपीट के मामले में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
बता दें कि मृतक की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी कि मेरा छोटा बेटा अशोक कुमार गुजरात में ड्राइवर है। दो महीने बाद 25 जून को अशोक घर आया। वह आंगन में बिस्तर पर लेटा था। तभी बड़ा बेटा वहां पर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। अशोक उठकर कमरे में जाने लगा तो बड़े बेटे ने अशोक को रोक कर नीचे गिरा दिया और लोहे की झबल (कृषि औजार) से सिर और पीठ पर मारता रहा। झबल के वार से अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से पीजीआई चंडीगढ़ ले गए। 3 जुलाई को उपचार के दौरान अशोक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है दोनों भाईयों में स्कूटी को लेकर लड़ाई हुई थी।
विज्ञापन

डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि उपचार के दौरान अशोक कुमार की मौत हो गई है। आज मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed