{"_id":"65a9135fb2dc5929220f3a74","slug":"a-person-cheated-of-rs-10-lakh-in-the-name-of-selling-a-car-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-11880-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कार बेचने के नाम व्यक्ति से 10 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कार बेचने के नाम व्यक्ति से 10 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
- खाते में भेजी राशि वापस मांगने पर दी धमकियां
- सदर थाना पुलिस ने मामला किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सस्ते दाम पर कार बेचने के नाम पर शातिरों ने एक व्यक्ति से करीब 10 लाख रुपये ठग लिए। धोखाधड़ी का पता चलने पर व्यक्ति ने खाते में भेजी राशि मांगी तो आरोपी ने धमकी भी दी। व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत सदर थाने में दी है।
शिकायत में अशोक कुमार निवासी गांव रोपा डाकघर धौणकोठी जिला बिलासपुर ने बताया है कि उन्हें कार की आवश्यकता थी। इसलिए ऑनलाइन कार ढूंढ रहा था। इसी बीच एक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपना नाम दीपक गोयल निवासी हरिद्वार उत्तराखंड बताया। उसने बताया कि वह सस्ते दामों पर कारों की खरीद फरोख्त करता है। उस व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर अपना आधार भी भेजा। एक क्रेटा कार को खरीदने को लेकर उसके साथ सहमति बनी। दस्तावेज आदि बनवाने के लिए उसकी ओर से दिए खाते में सबसे पहले 1.92 लाख रुपये भेज दिए। सौदा फाइनल होने के बाद बाकी की राशि भी उसके खाते में भेज दी। इस प्रकार कुल 10 लाख रुपये की राशि उसके खाते में भेजी। उसने कार की डिलीवरी देने के लिए 15 दिन का समय मांगा। 15 दिन बीत जाने के बाद भी वह डिलीवरी की तारीख आगे बढ़ाता गया और आनाकानी करने लगा। जब भी रुपये वापस मांगने की बात की तो उसने गाली-गलौज और धमकियां दी। अब उसका मोबाइल बंद आ रहा है। उधर, एएसपी शिव कुमार चौधरी ने बताया कि विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।